-:उत्तर भारत में आगामी बारिश के दौर पर एक नज़र:-
जारी: 13 सितंबर 2022
- मौसम प्रणाली-
- एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है।
- मॉनसून की अक्षीय रेखा लगभग मध्य भारत से हो कर गुज़र रही है जो की अपनी सामान्य स्तिथि से दक्षिण में है।
- उत्तरी पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है जो की बोहोत सशक्त नहीं है।
- कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और उत्तरपश्चिमी मध्य प्रदेश या उससे लगते उत्तरपूर्वी राजस्थान पर पहुचकर उत्तर-पूर्वी दिशा की तरफ अपना रुख कर लेगा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगा। फिर वह उत्तर प्रदेश होता हुआ उत्तराखंड या नेपाल की तरफ बढ़ेगा और मॉनसून की अक्षीय रेखा के साथ मिल जाएगा।
- पूर्वानुमान -
- इन सभी मौसमी स्तिथियों के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 से 18 सितंबर 2022 के बीच अछि बारिश के आसार हैं।
- 15 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरपूर्वी राजस्थान में हल्की-मध्यम तथा कुछ इलाकों में तेज़ बारिश के आसार हैं। दक्षिणपूर्वी हरियाणा और दिल्ली में भी बारिश के आसार रहेंगे।
- 16 सितंबर को उत्तर प्रदेश में अत्यधिक बारिश की संभावना है, सावधानी बरते। वहीं अत्तरी और पूर्वी राजस्थान सहित दिल्ली और हरियाणा के इलाकों में अछि बारिश की संभावना बनेगी। पंजाब के कुछ इलाकों तक बारिश का फैलाव पहुच सकता है। पंजाब और हारियाना के तराई वाले इलाकों में बारिश की संभावना ज्यादा रहेगी।
आगे का पूर्वानुमान ताज़ा विश्लेषाणुसर कल जारी किया जाएगा।
Weatherman Nishant Sharma
ⒸCloudmet Weather
No comments:
Post a Comment