-:उत्तर भारत का मौसम पूर्वानुमान:-
जारी: 22 सितंबर 2022
- मौसम प्रणाली:
- एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है। अब यह धीरे-धीरे पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और मॉनसून की अक्षीय रेखा के साथ मिल जाएगा जिससे से बड़े इलाके में बारिश देगा। आपको बता दें की पश्चिमी विक्षोभ - मॉनसून की अक्षीय रेखा - कम दबाव का क्षेत्र , इन सभी परिसतिथियों का जब भी मिलन होता है, तब हर बार उत्तरपश्चिम भारत में अत्यधिक वर्षा होती है।
- मॉनसून की अक्षीय रेखा अब राजस्थान से होकर काम दबाव के क्षेत्र से बंगाल की खड़ी तक जा रही है।
- एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है।
- पूर्वानुमान:
- आज सुबह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों में बारिश जारी है जो अब दिल्ली NCR के भागों में फैल चुकी है। आज शाम तक यह बारिश जारी रह सकती है। आज रात से फिर नए बादलों का निर्माण होगा और बारिश एक बार फिर इन इलाकों में शुरू हो सकती है। हरियाणा और पूर्वी राजस्थान सहित पंजाब के भी कुछ भागों में बारिश होगी।
- 23 सितंबर: कल सुबह से फिर एक बार हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की-मध्यम तथा कुछ इलाकों में तेज़ बारिश होगी। जैसे दिन आगे बढ़ेगा, बारिश पंजाब तक पहुच सकती है, साथ-साथ दिल्ली और हरियाणा में लगातार यह जारी रहेगी। रात के समय तक बारिश शायद रुक भी जाए।
- 24 सितंबर: सुबह एक बार फिर बारिश की गतिविशियों में वृद्धि होगी , पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली , पूर्वी राजस्थान के बड़े इलाके में अछि बारिश की उम्मीद है। शाम-रात के दौरान भी हरियाणा और दिल्ली तथा पूर्वी राजस्थान में तेज़ बारिश के आसार हैं।
- 25 सितंबर: सुबह से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े इलाके में अति भारी बारिश की उम्मीद है , कृप्य सावधानी बरतें। शाम तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शांत हो जाने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिम भारत में 25 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी , उसके बाद इनमें कमी आएगी।
आगे का पूर्वानुमान ताज़ा विश्लेषाणुसर जारी किया जाएगा।
Nishant Sharma
RSW- NW India
Cloudmet Weather
No comments:
Post a Comment